जानते हैं Faridabad के पास भी है एक हिल स्टेशन, मात्र 6 घंटे में पहुंच जाते हैं यहां लोग, आज ही बनाएं प्लान
जैसा कि हम सभी जानते हैं अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर दिया है। बाहर निकलते ही ऐसा लगने लगा है जैसे मई-जून का महीना चल रहा हो। अब तो लोगों के घरों में भी एसी चलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में कई लोग ठंडी जगह देख रहे हैं, जहां उन्हें सड़ी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके। लेकिन दूर के चक्कर में अक्सर प्लान कैंसिल हो जाते हैं, जैसे दिल्ली से मनाली जाने में 12 घंटे लगते हैं, नैनीताल के लिए 7 घंटे लग जाते हैं।
अब अगर आप भी पास की कोई ठंडी जगह देख रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको फरीदाबाद से बेहद करीब एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं, जहां आपको मात्र 6 घंटे लगेंगे। हम बात कर रहे हैं मोरनी हिल्स की, जो फरीदाबाद के साथ-साथ दिल्ली से भी काफी नजदीक पड़ता है।खूबसूरत मोरनी हिल्स से 7 किमी की दूरी पर स्थित, टिक्कर ताल एक ऐसी जगह है, जो अपनी दो आर्टिफिशियल झीलों के लिए फेमस है। पहाड़ियों के बीच स्थित टिक्कर ताल पहाड़ियों का एक शानदार नजारा भी पेश करता है। ये लोगों के लिए फेमस पिकनिक स्पॉट भी है, जहां आप कुछ देर रुककर झील का सुहाना दृश्य देख सकते हैं। ठहरने के लिए आपको यहां सस्ते कमरे भी मिल जाएंगे। बता दें, इस ताल के आसपास हरियाली और शांत वातावरण वाला नजारा यकीनन आपको रोमांटिक बना




