Uncategorized

महिंद्रा की इस एसयूवी के आगे एमजी, टाटा और हुंडई की गाड़ियां फेल, 12.64 लाख रुपये से कीमत शुरू

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक से हंगामा मचा दिया है। पिछले महीने, यानी मार्च सेल्स रिपोर्ट देखें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो ने टाटा मोटर्स, हुंडई और एमजी मोटर इंडिया जैसी कंपनियों के पावरफुल एसयूवी को बिक्री के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। आप भी अगर 10 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में कोई धांसू 5 सीटर और 7 सीटर एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में कौन सी गाड़ियां लोगों को ज्यादा पसंद है और इनकी कीमतें क्या हैं?

पिछले महीने कितने ग्राहकों ने खरीदी स्कॉर्पियो
बीते मार्च 2023 एसयूवी सेल्स रिपोर्ट देखें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की कुल मिलाकर 8,788 यूनिट बेचीं। पिछले साल मार्च में इन दोनों एसयूवी की संयुक्त रूप से 6,061 यूनिट बिकी थी। इन दोनों एसयूवी की मंथली सेल भी 26 पर्सेंट से ज्यादा बिकी है।

Mahindra Scorpio: कीमत
भारतीय बाजार में Mahindra Scorpio-N 7 सीटर एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होकर 24.05 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Mahindra Scorpio Classic की एक्स शोरूम कीमत 12.64 लाख रुपये से लेकर 16.14 लाख रुपये तक है।

Mahindra XUV700: प्राइस और सेल
भारतीय बाजार में महिंद्रा की एक और पावरफुल 7 सीटर एसयूवी Mahindra XUV700 है, जिसकी बीते मार्च में 5,107 यूनिट बिकी है। महिंद्रा एक्सयूवी700 की एक्स शोरूम कीमत 13.45 लाख रुपये से शुरू होती और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25.48 लाख रुपये है।

एमजी के साथ ही टाटा और हुंडई कारों की सेल्स रिपोर्ट
एमजी मोटर इंडिया ने बीते मार्च 2023 में हेक्टर और हेक्टर प्लस को 4,105 ग्राहक मिले। इन दोनों एसयूवी की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी सालाना रूप से हुई है। वहीं, टाटा मोटर्स ने पिछले महीने हैरियर की 2,561 यूनिट और सफारी की 1,890 यूनिट बेची है। हुंडई अल्कजार को पिछले महीने 2,519 ग्राहक नसीब हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button