विक्रम के 57वें बर्थडे पर ‘थंगलान’ का धमाकेदार वीडियो, एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ा दिए होश
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स में शुमार ‘चियान’ विक्रम का 17 अप्रैल को 57वां बर्थडे है। इस मौक पर उनकी आने वाली फिल्म ‘थंगलान’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने ‘थंगलान’ के शूट का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विक्रम को पहचान पाना बहुत मुश्किल है। विक्रम ने थंगलान के किरदार के लिए खुद को जिस तरह से ट्रांसफॉर्म किया है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
ट्विटर पर Chiyaan Vikram और Thangalaan ट्रेंड कर रहा है और फैन्स एक्टर के समर्पण की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे। मेकर्स ने ‘थंगलान’ का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि एक्शन सीक्वेंस के लिए किस तरह तैयारी की गई। वीडियो में विक्रम को भी थंगलान के किरदार के लिए तैयार होते और शूट करते दिखाया गया है।




