States

बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद की जमानत याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद की जमानत याचिका पर स्पेशल एनआईए कोर्ट, पटियाला हाउस में 24 फरवरी को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आती है।

दिल्ली हाईकोर्ट रजिस्ट्री ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2016 के एक फैसले को स्पष्ट किया है, जिसमें एमपी/एमएलए कोर्ट को सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई का अधिकार दिया गया था। इसके बाद स्पेशल एनआईए कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई कर सकता है।

2019 में एनआईए ने इंजीनियर राशिद को आतंकी फंडिंग केस में गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। एनआईए ने उन पर अवैध गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार (10 फरवरी) को उन्हें दो दिन की कस्टडी परोल (11 और 13 फरवरी) पर संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति दी थी। संसद का बजट सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button