‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ ‘पठान’ के तूफान में गायब हो गई, 2 दिन में कमाए सिर्फ एक करोड़

राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ को ‘पठान’ के तूफान ने धूल चटा दी, यह कहना गलत नहीं होगा. इनकी फिल्म देखने थिएटर में बहुत कम लोग पहुंचे. पठान के टिकट विंडो की और सारा सैलाब उमड़ा. वो तो छुट्टी का दिन था इसलिए 2 दिनों में राजकुमार संतोषी की फिल्म एक करोड़ भी पार कर पाई, वरना तो इतनी भी उम्मीद नहीं थी.
वेलकम बैक, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने करीब 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म का नाम है ‘गांधी गॉडसे एक युद्ध’. राजकुमार ने इस फिल्म का प्रचार तो बहुत जोश के साथ किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी दावा भी कर रहे थे, इतिहास की कहानी लोगों को खूब पसंद आएगी, लेकिन राजकुमार के उम्मीदों पर पानी फिर गया फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े देखकर तो यही लग रहा है. अब शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज करेंगे तो निराशा हाथ लगना लाजिमी है.


