CrimeJharkhand

झारखंड में लड़की को मिली प्रेम की सजा

झारखंड के पाकुड़ में एक आदिवासी लड़की गैर आदिवासी लड़के से प्रेम करना महंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का स्कूल ड्रेस पहनी एक लड़की को सुनसान खेत में ले जाकर पीट रहा है। वहीं उसके एक दोस्त इस पिटाई की वीडियो बना रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की पाकुड़ जिले के हाथीमारा इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। वहीं लड़का पाकुड़ के महेशपुर इलाके का रहने वाला है। लड़का उसे बस इस बात के लिए पीट रहा है कि लड़की एक गैर आदिवासी लड़के से प्रेम करती है। इसके साथ ही इस वीडियो को शेयर कर वह अपने इलाके में यह संदेश दे रहा है कि गैर आदिवासी लड़कों से प्रेम करने वालों का यही हश्र होगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

SP ने कहा- वीडियो की जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई

पाकुड़ के एसपी हृदीप पी जनार्धन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो के जांच का आदेश दे दिया गया है। संबंधित थाने के थाना प्रभारी को इसकी जां कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जैसे ही मामले की सत्यता सामने आएगी दोषी लड़के पर कार्रवाई की जाएगी।

समाज सुधार की तरह वीडियो को प्रचारित किया जा रहा

गोड्डा कॉलेज सोशियोलॉजी की प्राध्यापक रजनी मुर्मू कहती हैं कि ये इस तरह का पहला मामला है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। वो कहती हैं कि अन्य समाज की तरह संथाल समाज में भी लगातार संथाल महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है। वो कहती हैं कि इस तरह के वीडियो को संथाल समुदाय में समाज सुधार की तरह प्रचारित किया जा रहा है।ऐसे वीडियो का वायरल कर यह संदेश देने की कोशिश की जारी है कि गैर आदिवासी से संबंध रखने पर इसी तरह का सबक सिखाया जाएगा।

आदिवासी समाज में लड़कियों को है आजादी

रजनी मुर्मू कहती हैं कि आदिवासी समाज में लड़कियों को बहुत सम्मान दिया जाता है। इस समाज में लड़कियों को अपने पसंद का जीवन साथी चुनने का अधिकार होता है। लेकिन अब यहां भी व्यवस्था तेजी से बदल रही है। ये उसी विकृति का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button