नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को नामांकन प्रक्रिया जारी रही। रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में दिनभर हलचल देखी गई। चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है।
सोमवार को नाम निर्देशन पत्र खरीदने वालों में अन्तु तिर्की, अजय मुण्डा और सुरेन्द्र लिण्डा शामिल रहे। इसके अलावा सुजित विजय आनंद कुजूर और सेनेन डेजी सुरिन ने भी पर्चा खरीदा। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता साफ नजर आई।
रांची नगर निगम के 53 वार्डों से कुल 94 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें 65 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। बुण्डू नगर पंचायत में 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कई वार्डों में अभी नामांकन का इंतजार है।



