मौसम पैटर्न के अनुसार राज्य में तापमान में पहले मामूली वृद्धि होगी। फिर दो दिसंबर से न्यूनतम तापमान गिरना शुरू होगा। यह गिरावट तीन डिग्री तक दर्ज की जा सकती है।
29 नवंबर से 1 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री रहेगा। लेकिन रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री तक गिरावट आएगी। यही गिरावट सर्दी को तीखा बना देगी।
न्यूनतम तापमान में सबसे कम गुमला रहा जबकि धनबाद और पाकुड़ अपेक्षाकृत गर्म रहे। अधिकतम तापमान में गोड्डा और पाकुड़ सबसे शीर्ष पर रहे। यह बदलाव आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।



