रांची : झारखंड में पुलिस विभाग के लिए यह बड़ा दिन माना जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग की समिति ने राज्य पुलिस सेवा के नौ वरिष्ठ डीएसपी को आईपीएस रैंक प्रदान की है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इसका अधिसूचना जारी कर दिया गया है।
इस सूची में कई जिलों और विशेष इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसे प्रशासनिक कार्यों में मजबूती और नेतृत्व क्षमता की दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। राज्य पुलिस महकमे में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
प्रमोशन सूची में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश महतो और मजरूल होदा शामिल हैं। इनके साथ दीपक कुमार, राजेश कुमार और अविनाश कुमार को भी यह पद मिला है। वहीं रोशन गुड़िया और राम सामद को भी आईपीएस रैंक प्राप्त हुई है। यह नियुक्ति आगामी दिनों में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।



