इस घटना के बाद छात्रों ने सरकार से गुनाहगारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि मेहनत करने के बावजूद अगर पेपर लीक होते रहेंगे, तो उनकी भविष्य से खिलवाड़ होगा।
राजधानी रांची में कई जगहों पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जवाब मांगा। छात्रों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की।
इस मुद्दे पर कई छात्र संगठनों ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों ने भी सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।
छात्रों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



