16 फरवरी को ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी, बेटियों और सास सुधा मूर्ति के साथ फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया। उन्होंने लगभग दो घंटे तक इस विश्व धरोहर स्थल का अवलोकन किया।
फतेहपुर सीकरी के संरक्षण सहायक (पुरातत्व विभाग) दिलीप सिंह ने बताया कि ऋषि सुनक और उनका परिवार सबसे पहले दीवान-ए-आम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जोधाबाई का महल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा किया।
सुनक परिवार ने सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई और ऋषि सुनक ने वहां मन्नत का धागा भी बांधा। दरगाह पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी रुचि की सराहना की।
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। आगरा दौरे के दौरान ऋषि सुनक परिवार ने ताजमहल का भी दीदार किया।


