Uncategorized

झारखंड में दिवाली की रात बादल छाए रहने की संभावना, जानें अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में दिवाली-छठ पर्व के मौके पर भी मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं। 12 से लेकर 17 नवंबर तक राज्यभर के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए सकते हैं, लेकिन इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रामगढ़ में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सयस न्यूनतम तापमान

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम रामगढ़ में 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे ज्यादा 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री, जमशेदपुर का 17.4, डालटनगंज का 16.2, बोकारो का 16.5, चाईबासा का 16.8, देवघर का 16.9, गिरिडीह का 16.7, गढ़वा का 15.6 और गोड्डा का 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची में 17 नवंबर तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में 17 नवंबर तक आंशिक रूप से बदल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा 20 डिग्री से नीचे जाने के साथ ही ठंड का एहसास तेज हो गया है। रात को लोग स्वेटर पहन कर घर से बाहर निकल रहे है। जबकि अधिकांश घरों में कंबल-रजाई और गर्म कपड़े निकल गए है। बाजार में भी गर्म कपड़ों स्वेटर, जैकेट और कंबल की बिक्री शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button