पालतू कुत्ते की वफादारी घर के सभी लोगों को काल के मुंह से निकाल लिया और फिर दे दिए अपने प्राण

बिहार में एक बार फिर पालतू कुत्ते ने वफादारी निभाई और अपनी जान गवा कर मालिक समेत पूरे परिवार को मृत्यु से बाहर निकाल दिया. यह घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के गौरीचक गांव की है. गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग एक घर में लग गई. पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा और इससे अनजान था. आग की लपटें धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करता रहा. फिर दरवाजे पर बंधे डॉग ने अपनी ड्यूटी निभाई और सब की जान बचाई. लेकिन वफादार कुत्ते की जान नहीं बच सकी.
पटना के गौरीचक गांव में अचानक देर रात एक घर में लगी आग. आग की लपटें धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करने लगा और फैलने लगा. इस आग की भनक घर के अंदर सो रहे लोगों को तो नहीं लगी लेकिन दरवाजे पर बंधा पालतू कुत्ता अनहोनी को भाप गया और जोर-जोर से भागना शुरू कर दिया. वह कुत्ता तब तक भक्त आ रहा जब तक की घर के लोग जाग नहीं गए.





