Uncategorized

झारखंड के इन इलाकों में तेज हवा के साथ होगी बारिश, कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के मुताबिक 5 अप्रैल को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम से लेकर पश्चिमी सिंहभूम तक में लू चलने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा आज बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के कई इलाकों में हीट वेव का अलर्ट है। इसी तरह 6 अप्रैल को भी इन्हीं इलाकों और आसपास के इलाकों में लू को लेकर अलर्ट किया गया है। वहीं 7 अप्रैल राज्य में कही-कही गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हीट वेव के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं विशेष ध्यान देने की अपील के साथ कहा है कि शरीर में पानी की कमी न होने दे।

बारिश के साथ वज्रपात से सचेत रहने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार सूर्य की तपिश से पिछले 24 घंटों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुचा है। कई इलाकों में लू चल रही है। तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी से बेहाल राज्य के लोगों को मौसम विभाग ने राहत सहित चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल से आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात से लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।

6 से 8 तक बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी

वहीं सात और आठ अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। छह को उत्तरी, सात को उत्तरी और मध्य और आठ अप्रैल को दक्षिणी हिस्सों में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। अभिषेक आनंद ने कहा कि पूरे जिले में एक समान बारिश नहीं होगी। बल्कि बादल जिधर से गुजरेगा, वहां हल्की बारिश होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button