Uncategorized

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव, जानें आपके संसदीय क्षेत्र में कब है मतदान

झारखंड में चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से झारखंड में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर सारी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य के कई जिले नक्सल प्रभावित होने के कारण काफी संवेदनशील हैं, इस कारण चुनाव आयोग की ओर से उसी के अनुरूप विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग चुनाव कराने की योजना बनाई गई है।

झारखंड में 4 चरणों में होंगे चुनाव संपन्न

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वर्ष 2019 में झारखंड में चार चरणों में चुनाव संपन्न कराया गया था। इस बार भी आयोग की ओर से चार चरणों में इन तारीखों को राज्य के 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान कराने की तिथि तय की गई है। झारखंड में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में 13, 20, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे।

13, 20, 25 मई और 1 जून को मतदान

पहले चरण में 13 मई, दूसरे चरण में 20 मई, तीसरे चरण में 25 मई और चौथे चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में चार लोकसभा सीटें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोट डाले जाएंगे।

नामांकन, मतदान और नामांकन दाखिल करने की तारीख

चुनाव आयोग की ओर से झारखंड में होने वाले 14 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल, नाम वापसी, मतदान और मतगणना से लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में पर्व-त्योहार का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए पूरा सहयोग मिलेगा। सभी चरणों में उम्मीदवारों को करीब दो सप्ताह का समय चुनाव प्रचार के लिए मिलेगा।

पहले चरण (चौथे चरण) के लिए 13 मई को मतदान

देशभर में चौथे चरण के साथ झारखंड में पहले चरण का लोकसभा चुनाव होगा। पहले चरण में राज्य की चार लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। जिसमें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीट शामिल है। सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जबकि पलामू सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

चुनाव कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल18 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि25अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि26 अप्रैल
नामांकन पत्र वापस लेन अंतिम तिथि29अप्रैल
मतदान की तारीख13 मई
मतगणना की तारीख4 जून
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख6 जून

दूसरे चरण (पांचवें चरण) के लिए 20 मई को मतदान

देशभर में पांचवें चरण के साथ झारखंड में दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होगा। दूसरे चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग सीट के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे। ये तीनों सामान्य सीटें हैं।

चुनाव कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल26 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि3 मई
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि4 मई
नामांकन पत्र वापस लेन अंतिम तिथि6मई
मतदान की तारीख20 मई
मतगणना की तारीख4 जून
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख6 जून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button