Uncategorized

नशे में धुत लड़के -लड़कियों ने दौड़ाई कार, बाइक सवार को रौंदकर खाई तीन पलटी, फिर ऐसे जा घुसी मकान में

राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार तीन चार पलटी खाते हुए एक मकान पर जा गिरी। सड़क किनारे बना यह मकान खाली था। अन्यथा कई लोगों की जान जा सकती थी। जिस बाइक सवार को इनोवा ने टक्कर मारी उसका चालक उछल कर दूर जा गिरा। सिर के बल गिरने से घटना स्थल पर काफी मात्रा में खून बिखर गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इनोवा में सवार थे तीन लड़के दो लड़कियां

हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गई। कार में फंसी लड़कियां जोर जोर से रोती हुई सुनाई दी। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए। एक युवक कार से बाहर निकल चुका था जबकि अन्य चारों इनोवा में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने गेट तोड़कर दो लड़कियों और दो लड़कों को लहूलुहान हालत में इनोवा से बाहर निकाला। लोगों ने बाइक सवार युवक को भी संभाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 108 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

शराब के नशे में थे लड़के लड़कियां

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार में सवार लड़के और लड़कियां शराब में नशे में धुत थे। कहां से आए और कहां जा रहे थे। इस बारे में बनाते की स्थिति में नहीं थे। घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से इनोवा कार को सीधा करके पुलिस चौकी पहुंचाया गया। मृतक बाइक सवार की पहचान झालाना डूंगरी निवासी परमानंद बैरवा के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार में थी कार, नशे के कारण कंट्रोल नहीं कर पाए
स्थानीय लोगों का कहना था कि केवी 5 की ओर से इनोवा गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। संभवतया शराब के नशे में होने के कारण चालक गाड़ी को कंट्रोल में नहीं कर सका। इनोवा पहले डिवाइडर से भिड़ी और फिर आगे चल रही बाइक को तेजी से टक्कर मारी थी। मृतक परमानंद बैरवा अपनी बाइक ऑनलाइन कैब के रूप में चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है जबकि पांचों घायलों को जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button