Uncategorized

अगर मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव जीत गए, तो फिर भारत में कोई चुनाव नहीं होगा, ओडिशा में बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है, क्योंकि अगर बीजेपी फिर से जीतती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही की तरफ बढ़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से दूरी बनाने का आग्रह किया। खरगे ने आरोप लगाया कि वे (पीएम मोदी और आरएसएस) जहर के समान हैं।

खरगे ने कांग्रेस की सभा में कहा कि यह भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों के पास आखिरी मौका होगा। अगर नरेंद्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी। उन्होंने यह भी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से एक व्यक्ति के जाने से हम कमजोर नहीं होंगे। हम बीजेपी को हरा देंगे।

मोदी अब भगवान का 11 वां अवतार बनना चाहते हैं: खऱगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे ने एक दिन पहले कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी अब भगवान विष्णु का 11 वां अवतार बनना चाहते हैं। खऱगे ने कहा कि सुबह उठते ही लोग अपने भगवान या गुरुओं का चेहरा देखते हैं लेकिन अब हर जगह मोदी दिखाई देते हैं। मोदी अब 11 वां अवतार बनने निकले हैं। मोदी पर धर्म और राजनीति को मिलाने का आरोप लगाते हुए खऱगे ने कहा कि जब ये दोनों चीजें मिल जाती हैं तो अच्छे और बुरे में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर वोट लेना देश के साथ गद्दारी है।

बीजेपी आजकल केवल कांग्रेस को गालियां देती रहती है
उन्होंने कहा कि बीजेपी आजकल केवल कांग्रेस को गालियां देती रहती है और उसके नेताओं के सपने में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी आती हैं । उन्होंने कहा कि आजकल तो उनके सपने में राहुल गांधी आ रहे हैं जो उन्हें सोने ही नहीं दे रहे हैं। खरगे ने कहा कि इसी डर के कारण असम में कांग्रेस की यात्रा में अड़चन डाली गयी। उन्होंने कहा कि वहां पत्थर फेंके गए, पोस्टर फाड़े गए और झंडे निकाल दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button