Uncategorized

झारखंड में कोहरे, बारिश और प्रचंड ठंड का टॉचर, फ्लाइटें रद्द, ट्रेनें रद्द और स्कूलों का समय बदला

झारखंड में लगातार दो दिनों से घने कोहरा छाए रहने के कारण सूरज का दर्शन नहीं हो पा रहा। ठंड की वजह से सुबह और शाम में लोग घरों में ही दुबके रह रहे है। दोपहर में सड़कों पर कुछ चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। घने कोहरे के कारण रांची से उड़ने वाली कई फ्लाईट रद्द कर दी गई। वहीं कई ट्रेनें देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में शीतलहर के कारण 25 जनवरी तक केजी से पांचवी तक की कक्षाएं सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलाने का आदेश जारी किया गया है।

सिमडेगा में सबसे अधिक 54.4 मिलीमीटर बारिश

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 54.4 मिलीमीटर बारिश सिमडेगा में हुई। जबकि मनोहरपुर में 43.6, चाईबासा में 18.1, बोकारो में 11.4, चक्रधरपुर में 52.2, दुमका में 14.7 और मैथन में 16.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के दक्षिण और मध्य भाग के कई इलाकों में भी बारिश हुई।

20 जनवरी तक के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 19 जनवरी की सुबह में भी घना कोहरा छाया रहेगा। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 20 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 21 जनवरी तक सुबह और रात में कोहरा देखने को मिलेगा। 22 जनवरी को मौसम धीरे-धीरे साफ होगा। हालांकि ठंडी हवा चलने से शीतलहरी की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button