JharkhandStates

झारखंड में बढ़ी ठंड, रांची का पारा 12.4 डिग्री पहुंचा.

बादल छंटने के बाद कनकनी तेज, लातेहार में सबसे ठंडी रही रात.

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान से बादल हटने के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय लोगों को अधिक कनकनी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री था, जो गुरुवार को घटकर 12.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान में भी मामूली कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री था, जबकि गुरुवार को यह 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने के साथ सुबह के समय दृश्यता भी प्रभावित हुई है। रांची में विजिबिलिटी घटकर 1500 मीटर रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में दर्ज किया गया। यहां पारा गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दूसरी ओर, जमशेदपुर राज्य के प्रमुख शहरों में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 13.6 डिग्री रहा। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 27.2 तथा न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा।

राज्य के कई अन्य जिलों में भी रात का तापमान नीचे आया है। गुमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खूंटी और हजारीबाग में पारा 11.1 डिग्री रहा। सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सरायकेला में रात का तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में झारखंड के किसी भी मौसम केंद्र पर बारिश नहीं हुई। राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भी तापमान का अंतर देखने को मिला। हिनू में अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कांके में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नामकुम में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे साफ है कि रांची के बाहरी इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button