Uncategorized

‘कांग्रेस की सोच से समाजवादियों का करियर हो रहा बर्बाद’, सम्राट चौधरी ने बताया नीतीश को क्यों नहीं बनाया गया संयोजक

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि उनकी यात्रा निकालने से कोई दिक्कत नहीं है। वे कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। उनकी यात्रा निकालने से हम लोगों को कोई परेशानी नहीं है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार के नेताओं, खासकर भविष्य का बहुत नुकसान पहुंचाया है। लालू यादव को बचाने के लिए जो बिल था, राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया था। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर को भी बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी की सोच से समाजवादी नेताओं को राजनीति से दूर होना पड़ रहा है।

समजवादियों का किया अपमान!

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर समाजवादियों का अपमान करने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से बिहार के समाजवादियों का अपमान करती आई है। कांग्रेस ने कभी भी बिहार के समाजवादियों को आगे नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के रूप में एक बार फिर से कांग्रेस ने ऐसा ही किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नहीं बनाया और ममता बनर्जी का बहाना बनाया गया। इससे नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माफी यात्रा निकालनी चाहिए क्योंकि उनके दादा, दादी और पिता ने 50 साल तक देश में शासन किया लेकिन देश का विकास नहीं हुआ।

राहुल गांधी ने किया लालू यादव की सियासी सफर समाप्त

सम्राट चौधरी ने कि कांग्रेस पार्टी के युवराज यानी राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव का राजनीतिक सफर ऑर्डिनेंस फाड़कर समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक करियर खत्म करने के पीछे कांग्रेस और राहुल गांधी का ही हाथ है। सम्राट चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी हो, चंद्रशेखर सिंह जी हो, यूनाइटेड फ्रंट की बात हो, सभी समाजवादियों के साथ खेल करने का काम कांग्रेस का रहा है। अब तो स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस बिहार के किसी नेता को आगे बढ़ाने वाली नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button