Uncategorized

लग्जरी कार से अफीम की तस्करी, 4 करोड़ की अफीम के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के थाना जलाबाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि, लग्जरी कार से कुछ लोग अफीम की तस्करी करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कोला पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। तभी पुलिस को एक लग्जरी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो, पुलिस ने कार के अंदर से चार किलो अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपये कीमत बताई गई है।

आरोपी सर्वेश थाना मिर्जापुर क्षेत्र के औरंगाबाद गांव का रहने वाला है और दूसरा आरोपी माखन पासवान बिहार का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि, सर्वेश वर्ष 2016 से अफीम की तस्करी कर रहा है। एक बार जालंधर और दूसरी बार पंजाब पुलिस ने उसको पकड़ा था। वर्ष 2021 से जेल में था। जेल में ही बिहार का रहने वाला माखन भी था। जेल के अंदर ही दोनो की दोस्ती हुई थी। सर्वेश के पास चार किलो अफीम रखी थी।

जेल के अंदर ही उसको बेचने का प्लान बनाया था। तस्कर सर्वेश 12 दिसंबर और माखन 28 दिसंबर को जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। उसके बाद माखन अपने घर बिहार चला गया था। बीती रात माखन बिहार से शाहजहांपुर आया था। यहां से दोनो लोग कार से अफीम की तस्करी करने के लिए पंजाब जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ।

वहीं एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि, चार करोड़ रुपये की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से मोबाइल और कार भी बरामद की है। दोनो का अपराधिक इतिहास भी है। दोनों तस्कर अफीम की पंजाब में तस्करी करने जा रहे थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button