Uncategorized

झारखंड में फिर कोरोना का खतरा बढ़ा, 2 मरीज जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती, मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- पूरी तैयारी

banna gupta

रांचीः झारखंड में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या सिर्फ दो है, लेकिन देशभर में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। राज्य के स्वास्यि मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव दोनों मरीजों को जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। दोनों मरीजों की स्थिति स्टेबल है। देश में अभी कुल एटिव मरीजों की संख्या 1296 है। बन्ना गुप्ता बुधवार को वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ ऑनाइन बैठक कर रहे थे।

दिसंबर में 1675 संक्रम में 10 नए संक्रमित मिले

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में अब तक 2.33 करोड़ सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। वहीं पिछले तीन वर्षाें के दौरान कोरोना से राज्य में एक हजार एक सौ 40 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि झारखंड में अक्टूबर महीने में 6944 नमूनों की जांच की गई, जिसमें कोई भी मरीज कोविड संक्रमित नहीं मिला। इसी तरह से नवंबर महीने में 4118 सैंपल की जांच गई, जिसमें 12 पॉजिटिव पाये गये। वहीं दिसंबर महीने में अभी तक 1675 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 10 व्यक्ति कोविड संक्रमित पाए गए।

कोविड-19 से निपटने के लिए झारखंड सरकार तैयार

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि झारखंड कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज और महामारी पर नियंत्रण के लिए पूरी तरह से तैयार है। राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 21 हजार से अधिक ऑक्सीजन और आईसीयू बेड उपलब्ध है। इसके अलावा 5276 नॉन ऑक्सीजन बेड, 11356 ऑक्सीजन सपोर्टेट बेड, 1447 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर बेड और 1000 पेडयाट्रीक आईसीयू उपलब्ध है। इसके अलावा कुल ऑक्सीजन कॉन्सेनटेरेटर की संख्या 11650 है। राज्य में 29 हजार से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर, 11 लिक्वीड मेडिकल ऑक्सीजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button