Uncategorized

लुगूबुरु घंटाबाड़ी के संथाली धर्म महासम्मेलन में शामिल होने दुनिया भर से पहुंचे श्रद्धालु, पूर्वजों ने इसी चट्टान पर रचा था समाज का संविधान

बोकारोः बोकारो जिले में लुगू बुरु घंटा बाड़ी धोरोमगढ़ का धार्मिक स्थल सदियों से संथाल आदिवासियों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित रहा है। लुगू बुरु घन्टा बाड़ी धोरोमगढ़ के पवित्र स्थल के देखरेख एवं सफल संचालन के लिए एक समिति भी बनाई गई है। यहां पहाड़ की तलहटी पर ऐतिहासिक लुगू बुरु घंटा बाड़ी धोरोमगढ़ का दरबारी चट्टान अवस्थित है। बताया जाता है कि सदियों पूर्व इसी दरबारी चट्टान पर बैठकर संथालियों के पूर्वजों ने अपना संविधान लिखा था। लुगू बाबा की अध्यक्षता में लगातार 12 वर्षों तक विचार-विमर्श कर संथाल समाज के सामाजिक प्रथा, रीति रिवाज (जन्म से मरण तक ) की रचना की थी। संथालियों के लिए संविधान बनाई थी, जो आज भी कायम है। कार्तिक पूर्णिमा पर अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button