Uncategorized

छपरा में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से तीन की मौत… 18 लोग लापता

बिहार के छपरा में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। मांझी के मटियार घाट पर सरयु नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की अभी तक मौत हो गई है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने तीनों का शव बरामद कर लिया। अन्य की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे के बाद 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Chhapra Accident

बताया जा रहा है कि दियारा में खेती करने के बाद नाव पर सवार होकर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे, तभी अचानक नाव सरयु नदी में पलट गई। घटना के बाद तीन शव को बरामद कर लिया गया है। करीब 18 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका पता लगाने में स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button