Uncategorized

लड़की के चक्कर में हुई थी यूट्यूबर की हत्या, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

यूट्यूबर हराधन कुमार की सोए अवस्था में गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। रहुई थाना इलाके के सोसंदी गांव में 13 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दिया गया था। अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हराधन की हत्या उसके पूर्व के एक शिक्षक ने प्रेम-प्रसंग के कारण की थी। आरोपी शिक्षक बिन्द थाना इलाके के कथराही गांव का रणविजय कुमार है।

लड़की के चक्कर में यूट्यूबर की हत्या

दरअसल, एक ही युवती से मृतक हराधन कुमार और आरोपी शिक्षक रणविजय कुमार का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी खुन्नस में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी भी पहले सोसंदी गांव में घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वो युवती और मृतक हराधन को भी पढ़ाया करता था। इसी बीच उसे एक युवती से प्यार हो गया। अपनी स्टूडेंट के साथ दो बार गांव से फरार हो चुका था। बाद में काम के सिलसिले में वो (रणविजय कुमार) दिल्ली चला गया। इसी दौरान रणविजय से प्यार करने वाली लड़की हराधन कुमार से मोबाइल पर बात होने लगी और दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। हराधन ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिससे वो गर्भवती हो गई। इस बात की जब रणविजय को पता चला तो अपने चेले (हराधन) को रास्ते से हटाने को सोचा और घटना को अंजाम दिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि आरोपी (रणविजय) बाइक से उसके गांव पहुंच कर, गांव के बाहर बाइक खड़ी कर छत के सहारे कमरे में दाखिल हुआ। इसके बाद चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। चाकू को जलकुंभी भरे गड्ढे में फेंक कर पटना आ गया। पहले की तरह यहां ट्यूशन पढ़ाने लगा। इस बात की जानकारी युवती को थी। मगर लोकलाज के डर से किसी को ये बात नहीं बताई। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि कुछ दिन पूहले एक युवती को लेकर मृतक और आरोपी शिक्षक के बीच विवाद हुआ था। तकनीकी अनुसंधान की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच कर मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के बयान पर घटना में इस्तेमाल लाल रंग का कपड़ा और बाइक को पटना जिले से बरामद किया गया। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार जिसे उसने जलकुम्भी वाले पानी में फेंक दिया था, उसे भी बरामद कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button