Uncategorized

धनबाद और गिरिडीह में तीन महिलाओं का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

गिरिडीह और धनबाद जिले में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने तीन महिलाओं के शव को बरामद किया है। धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात दामोदर नदी के पास सीता नाला में दो महिलाओं के शव पाए गए। शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इनमें से एक की उम्र 45 साल और दूसरे की उम्र 55 साल के करीब है।

Murder

हत्या कर शव को फेंकने की आशंका

आशंका जतायी जा रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को पुल के नीचे फेंका गया है। इस बाबत सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दो शव दामोदर नदी के किनारे मिले हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जंगल में महिला की अर्धनग्न लाश मिली

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जंगल से गुरुवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली। इस बाबत स्थानीय ग्राम प्रधान अर्जुन मरांडी ने बताया कि जंगल में मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने अर्धनग्न महिला का शव देखा। शव पलमो-पचरुखी मुख्य मार्ग से तीन सौ फीट दूर पेड़ के नीचे पड़ा था।

महिला से दुष्कर्म की आशंका

मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र 35 साल होगी। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले महिला से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button