Uncategorized

भारत का बदला हुआ पूरा, जापान को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पक्की की जगह

भारतीय हॉकी टीम को 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान से हार मिली थी। अब दो साल बाद 2023 में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हरा दिया है। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबर रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में 3 गोल मार दिए। तीसरे में एक और चौथे में भी टीम ने एक गोल किया। 5-0 से जीत हासिल कर भारत ने फाइनल में जगह पक्की की। जहां अब मलेशिया से उसकी भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला कल यानी 12 अगस्त को होगा।

भारत का 5वां गोल: भारतीय टीम की तरफ से 5वां गोल भी हो गया है। यह गोल लोकल बॉय कार्थी सेल्वम ने किया। 51वें मिनट में उन्होंने यह गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लॉन्ग बॉल ने इस गोल में मदद की। स्कोर भारत 5-0 जापान

भारत का एक और गोल: भारतीय टीम ने गोल की बरसात कर दी है। तीसरे क्वार्टर में सुमील ने टीम के लिए चौथा गोल किया। अभी तक हुए सभी गोल अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए हैं। मनदीप सिंह ने इस गोल को असिस्ट किया। स्कोर भारत 4-0 जापान

भारत का तीसरा गोल: भारत ने दूसरे ही क्वार्टर में तीसरा गोल भी कर दिया है। ब्रेक से ठीक पहले मनदीप सिंह ने भारत के लिए यह गोल किया। भारत की बढ़त 3-0 की हो गई है। अब जापान के लिए यहां से वापसी करना काफी मुश्किल होने वाला है। स्कोर भारत 3-0 जापान

भारत का दूसरा गोल: भारतीय टीम की बढ़त 2-0 की हो गई है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर यह गोल किया। लीग राउंड में भारत जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर पर एक ही गोल कर पाया था। इस मैच में दो पर एक गोल हो चुका है। स्कोर भारत 2-0 जापान

भारत का पहला गोल: दूसरे क्वार्टर में भारत का खाता खुल गया है। टीम के लिए 19वें मिनट में आकाशदीप ने गोल किया। हार्दिक के शानदार खेलल से भारतीय टीम यह गोल कर पाई। उन्होंने आकाशदीप को गोल बनाकर दिया था। स्कोर भारत 1-0 जापान

भारत vs जापान हेड टू हेड
भारत और जापान के बीच अभी तक हॉकी के 34 मुकाबले हुए हैं। भारतीय टीम को इसमें 27 जीत मिली है। जापान ने सिर्फ तीन ही मैच अपने नाम किए हैं। वहीं 4 मैच ड्रॉ रहे। इस रिकॉर्ड से साफ है कि भारत का पलड़ा भारी है।

2021 में जापान से हारा था भारत
बांग्लादेश की मेजबानी में 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी। वहां भी लीग राउंड के बाद भारतीय टीम टॉप पर थी। लेकिन सेमीफाइनल में जापान से हार गई थी। उस मुकाबले को जापान ने 5-3 से अपने नाम किया था। इस बार हरमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम वो गलतियां नहीं दोहराना चाहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button