Uncategorized

झारखंड से 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाएगा मानसून, जानें दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड से दक्षिण पूर्व मानसून की विदाई हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मानसून फिलहाल झारखंड के डालटनगंज, रक्सौल, बिजापुर और वेणुरिया होकर लौटने की प्रक्रिया में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों और कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी। वहीं राज्य में अगले 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रांची सबसे ज्यादा ठंड, गोड्डा सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा गोड्डा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 31.2, जमशेदपुर का 36, डालटनगंज का 35.4, बोकारो थर्मल का 34.1, चाईबासा का 35.8, देवघर का 35.4, गिरिडीह का 33.5, गढ़वा का 34.1 और रामगढ़ का 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम रांची का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में 16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दुर्गा पूजा के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

10 दिनों में 134 मिलीमीटर बारिश

झारखंड में अक्टूबर महीने में प्रारंभ के दस दिनों के दौरान 134.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जो सामान्य से 40.6 प्रतिशत अधिक है। बोकारो में 190.9, चतरा में 129.8, देवघर में 103.2, धनबाद में 201.2, दुमका में 133.3, गढ़वा में 190.2, गोड्डा में 174.1, लातेहार में 166.4, रांची में 152.3 और साहेबगंज में 184.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button