Uncategorized

गंभीर बीमारी से पीड़ित जमशेदपुर के आशुतोष ने बनाया रिकॉर्ड, 15 मिनट में सॉल्व कर दिए गणित के 208 सवाल

झारखंड की लौह नगरी कहे जाने वाले जमशेदपुर के 17 वर्षीय आशुतोष पाणिग्रही ने कमाल कर दिया है। ऑटिज्म से पीड़ित होने के बाद भी उसने गणित के जोड़ और गुणा का हल तेजी से करने का रिकॉर्ड बनाया है। आशुतोष पाणिग्रही ने 15 मिनट में 208 सवालों को हल किया है। इस उपलब्धि के बाद उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया है। उसे इस उपलब्धि के बाद मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। बता दें, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से आशुतोष से 101 जोड़ और 107 गुणा के सवाल पूछे गए थे। आशुतोष ने इन सभी को रिकार्ड समय में हल कर दिया।

इंडिया बुक रिकॉर्ड के लिए 10 अक्टूबर को जमशेदपुर के करनडीह स्थित इंडियन अबेकस सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह परीक्षण कार्यक्रम इंटरनेशनल प्रोटोकॉल ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से निर्धारित विस्तृत दिशानिर्देशों और मानदंडों के अनुसार आयोजित किया गया था। इस दौरान टाटा पावर, स्पेशल ओलंपिक भारत, यंग इंडिया, टाटानगर रेलवे स्टेशन और जिला प्रशासन की प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

गणित के 208 सवालों को आसानी से कर दिया हल

निर्णायक की भूमिका में उपस्थित अरिंदम सेनगुप्ता ने बताया कि आशुतोष ने गणित के जोड़ और गुणा के 208 सवालों का आसानी से 15 मिनट में हल कर दिया। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में उसका नाम दर्ज किया गया है। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित किसी छात्र ने पहली दफा ये रिकॉर्ड बनाया है।

बता दें, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक विकास संबंधी गड़बड़ी है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को बातचीत करने में, पढ़ने-लिखने में और समाज में मेलजोल बनाने में परेशानियां आती हैं। ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्ति का दिमाग अन्य लोगों के दिमाग की तुलना में अलग तरीके से काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button