National

प्रयागराज में बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बजा दो बिगुल… ‘बन जाएगा हिंदू राष्ट्र’,

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार विवादों में बने हुए हैं. उन्होंने अब हिंदू राष्ट्र को लेकर एक और बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने प्रयागराज में अपने संबोधन में कहा. ‘हम सब अगर साथ हो तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा.’ और उन्होंने यह भी कहा कि अब हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजा दो. जातिवाद को तोड़कर हम सब हिंदू एक हो.

विवादों में क्यों है धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर की एक अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था. समिति के संयोजक का कहना है धीरेंद्र शास्त्री चमत्कार करने का दावा करते हैं और लोगों में अंधविश्वास फैलाते हैं. इस पूरे मामले में शास्त्री के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कुछ नहीं मिला और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी.

हिंदू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने पहली बार बयान नहीं दिया है. धीरेंद्र शास्त्री कई बार मंचों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर चुके हैं. कुछ दिन पहले ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था, ‘नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा. आज मैं एक नारा दे रहा हूं, तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button