मेरे पति मुझ पर कटरीना कैफ की तरह दिखने का दबाव डालते हैं, समझ नहीं आ रहा क्या करूं?
सवाल: इस बात में कोई दोराय नहीं कि कोई न कोई सेलिब्रिटी हम सभी फेवरेट होता है। भले ही वह बॉलीवुड एक्टर हो या फिर कोई क्रिकेटर। बहुत बार हमें इन लोगों से इंस्पिरेशन भी मिलती है, तो कई बार इनका प्रभाव हम पर इतना ज्यादा हो जाता है कि उसकी वजह से हम अपनी निजी जिंदगी तक को खराब कर लेते हैं। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही है। दरअसल, मेरे पति को कटरीना कैफ बहुत पसंद है। उन्हें एक्ट्रेस की हाइट और स्लिम फिट बॉडी से कुछ ज्यादा ही लगाव है।
वह जब भी कटरीना कैफ को देखते हैं, तो वह मुझसे इस बात की उम्मीद करते हैं कि मैं भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर और फिट दिखूं। उसकी तरह मैं भी अपनी बॉडी पर वर्क करूं। वह चाहते हैं कि मैं भी कैटरीना की तरह सेक्सी दिखूं। वह मुझे अलग तरह से ड्रेसअप होने के लिए कहते हैं। मुझे उनका यह व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उनकी यह बातें मुझे एबनॉर्मल लगती हैं। मैं खुद के शरीर से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं अपने पति की बातों से बहुत ज्यादा परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं?ग्लोबल एक्सीलेंस ग्रुप की क्लीनिकल डायरेक्टर और सीनियर साइकोलॉजिस्ट इशिता मुखर्जी कहती हैं कि मैं अच्छे से समझ सकती हूं कि आप अपने पति के इस व्यवहार से कितना ज्यादा परेशान होंगीं। ऐसे में मैं आपसे यही कहूंगी कि अगर आपके पति इस तरह की एक्टिविटीज में ज्यादा शामिल हैं, तो आपको उनसे बात करने की जरूरत है। उनका ऐसा व्यवहार उनके इममेच्योर होने की निशानी है, जो एक समय बाद आप दोनों का शादीशुदा रिश्ता खराब कर सकता है।




