कर्नाटक हाई कोर्ट ने बीते सोमवार को पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती धोखाधड़ी मामले पर रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में कथित रूप से फंसे कई उम्मीदवार फंसे हैं। जिनकी याचिका पर हाई कोर्ट ने इस मामले को तलब किया है। दरअसल सब-इंस्पेक्टर भर्ती की धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जस्टिस जी नरेंद्र और जस्टिस शिवशंकर अमरनवर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को 15 जून तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। जो कि पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए राज्य को फिर से परीक्षा के आदेश का विरोध करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर नकल करने का आरोपसब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में परीक्षा को लेकर नकल करने का आरोप लगा था। जांच में पाया गया था कि कुछ लोगों ने ब्लूटूथ टेक्निक का इस्तेमाल कर परीक्षा में कथित तौर पर नकल करने की कोशिश की थी। उम्मीदवारों में चंदन एनवी, वसंत नाइक, आशा सनकल्ला और राजेश्वरी ने दोबारा परीक्षा पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की थी। जहां सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवदगी ने कोर्ट को बताया कि मामले में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि, ‘यह एक बहुत बड़ा घोटाला था जिसमें उम्मीदवारों पर ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर परीक्षा में नकल करने का आरोप लगाया गया था।’




