यह राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल देश के विभिन्न हिस्सों में 244 वर्गीकृत नागरिक सुरक्षा जिलों में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य संभावित आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक सुरक्षा संगठनों की तैयारियों का परीक्षण करना है। अभ्यास में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने और संचार बनाए रखने जैसी प्रक्रियाओं का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इस मॉक ड्रिल का मकसद नागरिक सुरक्षा तंत्र की कमियों को पहचानना और उन्हें दूर करना है, ताकि वास्तविक आपात स्थितियों में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। यह अभ्यास भारत की समग्र सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है



