Uncategorized

‘अपराध और अपराधियों से कोई सहानुभूति नहीं लेकिन सजा देना कोर्ट का काम’, अतीक की हत्या पर बोले तेजस्वी

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए। दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में उनसे पूछताछ होनी थी। लेकिन पटना आते ही जब पत्रकारों ने उनसे उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का सवाल पूछा तो उन्होंने सीधे तौर पर तो नहीं मगर योगी सरकार की नीतियों का कहीं ना कहीं समर्थन करते नजर आए। तेजस्वी यादव ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर अपराध और अपराधियों से उनकी कोई सहानुभूति नहीं है। लेकिन देश में कानून है। अपराध का खात्मा करने के लिए कानून और संविधान है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधियों को सजा देने का अधिकार कोर्ट को है। उन्होंने कहा कि इस देश ने देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ, सुनवाई हुई।

पुलिस कस्टडी में निकला कानून का जनाजा

तेजस्वी यादव ने जहां एक तरफ अपराधियों का समर्थन न करने की बात कही। अपराध के खात्मे में अपना समर्थन दिया। वहीं उन्होंने योगी सरकार को घेरने की भी कोशिश की। तेजस्वी यादव ने कहा- “पुलिस कस्टडी में हुई हत्या, ये कानून का जनाजा निकला है। उन्होंने कहा कि ये घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में किस तरह का राज चल रहा है। अपराधियों और अपराध का समर्थन नहीं करने की बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में जो हुआ है। वह ठीक नहीं हुआ है।

अपराधियों से कोई हमदर्दी नहीं होनी चाहिए

तेजस्वी ने कहा कि यही घटना किसी दूसरे गैर बीजेपी शासित राज्य में हुई होती तो वहां काफी हल्ला मचा होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधियों का खत्म होना चाहिए, लेकिन ऐसे नहीं होना चाहिए है। वहीं, बिहार में योगी मॉडल के सवाल पर उन्होंने कहा यह सब मुद्दों को भटकाने वाली बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button