BusinessTech

Apple ने चुपचाप कम कर दी iPad Air (2024) की स्पेसिफिकेशन्स; M2 चिप में अब 9-कोर GPU.

Apple ने हाल ही में लॉन्च किए गए iPad Air (2024) के स्पेसिफिकेशन्स में चुपचाप बदलाव कर दिया है।

कंपनी की वेबसाइट पर iPad Air के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स पेज को अपडेट कर दिया गया है, जिसमें अब यह बताया गया है कि M2 चिप के साथ आने वाले इस iPad Air में 9-कोर GPU है, जबकि पहले दावा किया जा रहा था कि इसमें 10-कोर GPU दिया गया है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि Apple ने स्पेसिफिकेशन्स में यह बदलाव क्यों किया है। कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है। लॉन्च के समय जारी की गई प्रेस रिलीज़ और कुछ सपोर्ट डॉक्यूमेंट्स में अभी भी 10-कोर GPU का ही जिक्र है। इस कमी का अभी तक परफॉर्मेंस पर कोई असर सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया था कि उन्होंने बेंचमार्क टेस्ट चलाए हैं, जिनके नतीजे बताते हैं कि 2024 का iPad Air मॉडल, iPad Pro M2 से 10% धीमा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह धीमी परफॉर्मेंस कम किए गए GPU कोरों की वजह से है या किसी और कारण से।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button