States

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन समय में शीतकालीन बदलाव हुआ.

नई दिनचर्या लागू.

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर में शीत ऋतु के आगमन को देखते हुए दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज (गुरुवार) से नई दिनचर्या लागू कर दी है। यह परिवर्तन विशेष रूप से ठंड के मौसम में बुजुर्गों और दूर से आने वाले भक्तों के लिए राहत लाएगा।

नई समय-सारणी के अनुसार, अब श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट सुबह 7:00 बजे खुलेंगे, जो पहले सुबह 6:30 बजे खुलते थे। भक्तों को रात 9:30 बजे तक मंदिर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। ट्रस्ट ने आरती के समय में भी बदलाव किया है; मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे होगी, जबकि श्रृंगार आरती 6:30 बजे संपन्न होगी। दोपहर 12:00 बजे भोग आरती के बाद, मंदिर के कपाट दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक लगभग आधे घंटे के लिए बंद रहेंगे।

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शीत ऋतु के कारण पुजारी और दर्शनार्थी दोनों के लिए यह बदलाव आवश्यक था। मंदिर की दिनचर्या में हुए इन बदलावों से दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारु और व्यवस्थित हो जाएगी। रात्रि 9:30 बजे के बाद रामलला की शयन आरती होगी। श्रद्धालुओं से नए शेड्यूल का पालन करने और दर्शन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button