Uncategorized

सास बहू फ्लैमिंगो वेब सीरीज जैसी महिला गैंग ! ड्रग रैकेट चलाने वाली 4 बहनें अरेस्ट, 50 लाख की ब्राउन शुगर भी जब्त

हाल ही आई वेब सीरीज सास बहू और फ्लैमिगो में ड्रग का कारोबार चलाने वाली महिला गैंग की कहानी को बयां किया गया है। ऐसा ही ताजा मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे परिवार का खुलासा किया हैं। जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां एक ही परिवार की 6 बहनें और उनका भाई नशे के कारोबार में लिप्त हैं। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर उसी परिवार की चार बहनों को गिरफ्तार किया है। जबकि परिवार की दो बहनें और एक भाई अभी भी फरार है। पुलिस ने इनके कब्जे से 50 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ की तो, उनसे जुड़े कई चौकाने वाले खुलासे सामने आए।

790 ब्राउन शुगर की पूड़िया बरामद

डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई बांसवाड़ा शहर के इंदिरा कॉलोनी में की है। यहां पुलिस ने ड्रग्स रैकेट चलाने वाले एक परिवार के घर दबिश दी। इसमें पुलिस ने जीनत, अंजुम, कायनात और तबस्सुम को गिरफ्तार कर लिया।जबकि उनके दो अन्य बहने और भाई मौके से फरार हो गए। यह भाई अली एक हिस्ट्रीशीटर है। इसके अलावा उनके कब्जे से 790 ब्राउन शुगर की पूड़िया बरामद की है। जिनकी लागत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है।

ब्राउन शुगर प्रतापगढ़ से मंगवाते हैं

पुलिस ने बताया कि चार आरोपी बहनों को नशे के कारोबार करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान इंदिरा कॉलोनी में स्थित उनके मकान से 790 पूड़िया बरामद की। जिनका वजन 186.4 ग्राम है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बहनों से पूछताछ की । इसके बाद सामने आया कि नशे के कारोबार के लिए आरोपी ब्राउन शुगर को प्रतापगढ़ जिले से मंगवाते थे। उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर को ये लोग आसपास के एरिया में पूड़ियों के माध्यम से सप्लाई करते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी महिलाओं से नशे के कारोबार की चैन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

परिवार के 7 सदस्य कारोबार में लिप्त

पुलिस ने बताया कि बांसवाड़ा शहर के इंदिरा कॉलोनी से ही ये लोग नशे का कारोबार करते हैं। इसको लेकर सीएलजी की बैठक में लोगों ने शहर में बढ़ते हुए नशे के कारोबार के बारे में शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुखबिर के जरिए पता करवाया। जिसमें इंदिरा कॉलोनी में एक ही परिवार के ड्रग्स रैकेट चलाने की जानकारी मिली। इनमें 6 बहनें और इनका एक भाई जो, हिस्ट्रीशीटर है। वह भी शामिल बताया। इनमें 6 बहनें मल्लिका, परवीन, जीनत, अंजुम, कायनात तबस्सुम और हिस्ट्रीशीटर भाई अली भी है। पुलिस रेड के दौरान मल्लिका, परवीन और उनका भाई अली मौके से फरार हो गया। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस परिवार पर 2 माह से नजर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button