Uncategorized

शादी तय होने की खुशी पर दोस्तों ने मांगी ‘शराब’ पार्टी… फिर मंगेतर के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

झारखंड के चाईबासा में एक युवती के साथ उसके मंगेतर के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया। पीड़िता को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

मंगेतर को अपना गांव दिखाने लाया था युवक

बताया गया कि चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कातीगुटू गांन में एक युवती अपने मंगेतर के साथ उसके गांव घूमने गई थी। इस दौरान मंगेतर के कई दोस्त इकट्ठा हो गए। उन्होंने शादी तय होने की खुशी में उससे शराब की पार्टी देने की मांग की। दोस्तों के दबाव पर वह शराब ले आया। पार्टी के दौरान ही उन्होंने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। उसका मंगेतर भी शराब के नशे में धुत हो गया। इस बीच युवकों ने उसका गैंगरेप किया।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया

इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप पीड़िता को गंभीर रूप से जख्मी हाल में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों में 22वर्षीय सुलेमान पुरती, 25वर्षीय विशाल पुरती, 30वर्षीय हरिचरण पुरती, 33वर्षीय हरिचरण पांडेया और 43वर्षीय सिंगराय पुरती शामिल है। सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पीड़िता का बैग और मोबाइल भी जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पीड़िता का बैग, आधार कार्ड, पर्स और उसमें रखे 300 कैश, मोबाइल- हेडफोन भी बरामद किया गया है। अपराधियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता से इन सभी सामानों को छीन लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button