Jharkhand

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार

 

खूंटी: जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में 10 सितंबर को नेताजी चौक स्थित जतन ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी, जिसके संबंध में खूंटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार किए गए चोरों में बिट्टू नायक, मिठू नायक, मयंक नायक और सोनू महतो उर्फ डेंडे शामिल हैं, जबकि एक अन्य चोर की तलाश जारी है।

गिरफ्तार चोर खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के महादेव टोली और बड़ाइक टोली के निवासी हैं। बिट्टू नायक और मिठू नायक पहले भी 2023 में चोरी के एक मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि इन चोरों की निशानदेही पर चोरी का सामान जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वरुण रजक ने प्रेस वार्ता में चोरी की घटनाओं में शामिल इन चोरों के बारे में जानकारी दी। हालांकि, जिले में हुई पुरानी चोरी की घटनाओं का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस का मानना है कि अन्य मामलों में भी जल्द सफलता मिलेगी। डीएसपी ने बताया कि आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने संदिग्ध इलाकों में छापेमारी की और चार चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

छापेमारी दल में खूंटी थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मोहन कुमार, सब-इंस्पेक्टर मंटू कुमार, कांस्टेबल रोशन कुमार शर्मा, कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह और सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button