Uncategorized

बिहार में BJP को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश, JDU वाली सीटों पर खास तैयारी, जानिए पूरा प्लान

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में भी नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने को लेकर चर्चा नहीं हुई। दूसरी तरफ बिहार में भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अब प्रत्याशी तलाशने में जुट गई है। बीजेपी उन क्षेत्रों में कद्दावर और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में है, जिस संसदीय क्षेत्र में पिछले चुनाव में जदयू के प्रत्याशी विजयी रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू, भाजपा और लोजपा साथ मिलाकर चुनाव लड़ी थी, जिसमें जदयू के 16 प्रत्याशी विजयी हुए थे और लोजपा के छह प्रत्याशी चुनाव जीते थे।

भाजपा को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश

पिछले चुनाव में एनडीए 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी, एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए थे। इस स्थिति में भाजपा की नजर उन 17 संसदीय क्षेत्रों पर है जो विरोधियों के कब्जे में है। पिछले चुनाव में जदयू के हिस्से में गई सीटों पर भाजपा की ओर से कई दावेदार हैं। लेकिन, भाजपा जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में है।

जेडीयू एमपी सुनील कुमार पिंटू बने बागी

जदयू पिछले चुनाव में सीतामढ़ी सीट से सुनील कुमार पिंटू को प्रत्याशी बनाई थी। पिंटू हाल ही में जिस तरह जदयू और मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, ऐसे में तय है कि उनका जदयू से पत्ता साफ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button