महिला का अर्धनग्न शव धर्मशाला में मिला, साथ आए महिला पुरुष की तलाश में जुटी पुलिस

दौसा में धर्म नगरी मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाजार में स्थित एक धर्मशाला में एक महिला का अर्ध नग्न अवस्था में शव मिलने से लोग सदमे में है. पुलिस ने धर्मशाला का सी फॉर्म रजिस्टर इस मामले को सुलझाने को लेकर सीज कर दिया है. तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ताकि हत्यारों की पहचान हो सके.
महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. धर्मशाला के मैनेजर द्वारा पुलिस को जानकारी हुई. कि एक पुरुष और 2 महिला 2 जनवरी को करीब 1:00 बजे दोपहर यहां आए थे. इन तीनों ने मिलकर कस्बे के मुलखरज धर्मशाला में 13 नंबर कमरा लिया था.
करण सिंह धर्मशाला के मैनेजर ने बताया 3 जनवरी को रूम लेने के बाद एक पुरुष और एक महिला रूम बंद करके कहीं चले गए थे. और दूसरी इनके साथ नहीं थी. कमरा बंद होने की वजह से लगा सभी मंदिर गए होंगे.



