States

भारत का उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान 2028 तक होगा तैयार, दुश्मन के रडार से बचेगा.

नई दिल्ली: भारत का Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) वर्ष 2028 तक उड़ान भरने के लिए तैयार होगा।

यह विमान स्टेल्थ ऑपरेशन में सक्षम है और दुश्मन के रडार से बचने के लिए विशेष तकनीक से डिजाइन किया गया है।

एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) की देखरेख में इस विमान को विकसित किया जा रहा है। ADA रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के तहत काम करती है। AMCA पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय वायुसेना को फिफ्थ जनरेशन लड़ाकू विमान की क्षमताओं से लैस करना है।

विमान में सुपरक्रूज क्षमता, आधुनिक एवियोनिक्स, और मल्टीरोल कॉम्बैट सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। यह विमान लंबी दूरी तक स्टेल्थ मिशन को अंजाम देने में सक्षम होगा।

AMCA प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में मार्क-1 वर्जन और दूसरे चरण में मार्क-2 वर्जन विकसित किया जाएगा। इसे भारतीय वायुसेना और नौसेना की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button