आईपीएल मिचेल स्टार्क नहीं खेलते, लेकिन उनकी वाइफ महिला आईपीएल का है हिस्सा, यूपी की कप्तान है

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग में कभी नियमित नहीं खेलें. वह आखरी बार 2015 में आईपीएल में खेले थे. तब स्टार्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे. वह आईपीएल की अपेक्षा इंटरनेशनल क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करते हैं. वह किसी भी आईपीएल टीम का हिस्सा साल 2023 में नहीं ली है. वहीं अगर उनकी वाइफ एलिसा हिली की बात की जाए तो वह विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में खेल रही है. इतना ही नहीं ऐसा को महिला आईपीएल 2023 में टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है.
एलिसा हीली को महिला आईपीएल टीम यूपी वारियर्स का कप्तान बनाया गया. वह 5 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगी. रविवार को यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच मुंबई में मैच खेला जाएगा. एलिसा हीली की बात की जाए तो उनके पास टी20 क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है. वह ऑस्ट्रेलिया की महिला टी20 टीम का नियमित हिस्सा हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने कंगारू टीम का प्रतिनिधित्व किया था. एलिसा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी सक्रिय रही हैं. वह महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल चुकी हैं. यूपी वारियर्स ने एलिसा हीली को 70 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था.



