Uncategorized

अमित शाह फिर आ रहे बिहार, अब मधुबनी से भरेंगे हुंकार, तेजस्वी बोले- हमारा कुछ न बिगड़ेगा, 

बिहार की सियासत में वैसे तो कुछ न कुछ होता ही रहता है, लेकिन 16 सितंबर को राज्य का सियासी ‘पारा हाई’ रहने की पूरी संभावना है। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बिहार का दौरा करेंगे। बिहार में सत्ता बदलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का 10 महीनों के अंदर ये पांचवां बिहार दौरा होगा। इस दौरे को 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी का मिशन 2024 को लेकर बिहार पर पूरा फोकस है। इधर केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है।

16 सितंबर को मधुबनी के झंझारपुर में होंगे अमित शाह

दरअसल एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ जब नीतीश कुमार गए थे, तभी से बीजेपी ने पूरा ध्यान बिहार पर लगा दिया। बीजेपी बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर रणनीति बनाने में लगी है। इसी मिशन 2024 को लेकर अमित शाह बिहार के जिलों का दौरा कर रहे हैं। बीते महीनों अमित शाह ने पटना, पूर्णिया और नवादा के साथ साथ बाल्मीकिनगर का दौरा किया था। अब विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. बनने के बाद अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। 16 सितंबर को मधुबनी के झंझारपुर में अमित शाह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

OG Images

बता दें, 23 जून को विपक्षी दलों की पटना में जब बैठक हुई थी। इसके बाद 29 जून को अमित शाह ने बिहार के लखीसराय से लालू, नीतीश और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला था। माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन के नामकरण के बाद फिर से अमित शाह बिहार से I.N.D.I.A. में शामिल दलों के नेताओं पर हमला बोलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button