Uncategorized
सीतामढ़ी में 2 महिलाओं को बनाया अपना शिकार बाघ ने, छतवागढ़ जाने की तरफ, लोग दहशत में

सीतामढ़ी के रामनगरा गांव में दो महिलाएं के ऊपर बाघ हमला किए जाने से जख्मी हो गई है. जख्मी महिलाओं को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बिहार के सीतामढ़ी सोनबरवा रामनगरा गांव के फोरलेन पर गुरुवार की बीती रात रीगा थाना क्षेत्र में बाघ के हमले में दो महिलाएं जख्मी हो गई. दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों महिलाओं का पहचान स्थानीय निवासी रामजन्म की पत्नी 45 वर्षीय कुमकुम देवी तथा सुरेंद्र सिंह की पत्नी 47 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में की गई. जनकारी के अनुसार वे दोनों सरेह में काम करने गई थी. तब अचानक उन दोनों महिलाओं के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया. शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनकी जान बचाई.



