Uncategorized

झारखंड के लिए IMD नया अलर्ट, जानें किन-किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

झारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार 8 सितंबर को राज्य के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।


साहेबगंज में सबसे अधिक 89.5 मिलमीटर बारिश

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 89.5 मिलीमीटर बारिश साहेबगंज जिले में हुई। वहीं बंदगांव में 68.8, जपला में 43.8, खूंटी में 43, मंझारी में 36.4, जमशेदपुर में 35.3, रांची में 21.6, डालटनगंज में 13.2, लातेहार में 13.2, जामताड़ा में 12.8 और चंदनकियारी में 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई। दुमका में 12.3, कोडरमा में 12.4, बिशनुर में 8, लोहरदगा में 7.5, डुमरी में 3.8, गोविंदपुर में 3, रामगढ़ में 2.6, तेनुघाट में 2, चंद्रपुरा में 2 और महरो में 1 मिलीमीटर बारिश हुई।

झारखंड में सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में इस वर्ष 1 जून से लेकर 7 सितंबर तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून अवधि में अब तक औसत रूप से 859.5 मिलीमीटर बारिश की जगह सिर्फ 552.5 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के तीन जिलों में सामान्य बारिश हुई, जबकि तीन जिलों में सामान्य के करीब बारिश हुई। वहीं चतरा जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। चतरा जिले में सामान्य से 63 प्रतिशत कम बारिश हुई। गुमला में सामान्य से 50, हजारीबाग में 54, गिरिडीह में 47, कोडरमा में 49, लोहरदगा में 48 और लातेहार में 47 प्रतिशत कम बारिश हुई। रांची जिले में भी सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई।


अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि अगले 13 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी अभी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button