Uncategorized

14 साल की उम्र में लिखा था पहला गाना, जानिए अब कहां हैं ‘ओ मेरी मुन्‍नी’ और ‘हम्‍मा हम्‍मा’ वाले Remo Fernandes

साल 1995 की बात है। ‘बॉम्‍बे’ फिल्‍म के लिए एआर रहमान ने ‘एक हो गए हम और तुम’ गाना कम्‍पोज किया था। यह उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्‍मों में से एक रही। लेकिन फिल्‍म के इस गाने को ‘हम्‍मा हम्‍मा सॉन्‍ग’ के नाम से खूब पॉपुलैरिटी मिली। सिनेमाई दर्शकों को पहली बार रेमो फर्नांडीस की आवाज सुनने को मिली थी। वो सिंगर जिसने 90 के दशक में भारत में पॉप म्‍यूजिक को एक नई आग दी। इसके बाद रेमो जब 1998 में ‘ओ मेरी मुन्‍नी’ लेकर आए, तो हर कोई दीवाना बन गया। इसके बाद रेमो ने सिनेमा की दुनिया के लिए कई गाने गाए, टीवी विज्ञापन के लिए कई जिंगल्‍स तैयार किए। लेकिन फिर अचानक वह सिनेमा की दुनिया से दूर हो गए। 8 मई को रेमो फर्नांडीस का जन्‍मदिन है। वह अब 70 साल के हो गए हैं। Monday Motivation में आज बात बेहतरीन सिंगर और हुनरबाज रेमो फर्नांड‍ीस की, जानिए वो अब कहां हैं और क्‍या करते हैं।लुइस रेमो डी मारिया बर्नार्डो फर्नांडीस। जी हां, रेमो का पूरा नाम यही है। भारत में पॉप म्‍यूजिक को पहचान दिलाने वालों में रेमो का नाम सबसे पहले आता है। सिंगर और म्‍यूजिश‍ियन रेमो की सबसे बड़ी ताकत उनका फ्यूजन है। वह अंग्रेजी और हिंदी के साथ ही फ्रेंच, पुर्तगाली और कोंकणी भाषा में भी गाने लिखते हैं, कम्‍पोज करते हैं और गाते हैं। गोवा के पंजिम में रेमो का जन्‍म शहर के मशहूर बर्नाडो परिवार में हुआ। उनकी एक बहन भी हैं बेलिंडा, जो ब्राजीलियन भाषा में गाना गाती हैं। रॉक म्‍यूज‍िक से रेमो की पहली मुलाकात महज 7 साल की उम्र में हुई थी। कैथलिक परिवार में परवरिश पाने वाले रेमो के एक कजिन उन दिनों लंदन से लौटे थे। वह बिल हैली का ‘रॉक अराउंड द क्‍लॉक’ एलबम लेकर आए थे। रेमो बताते हैं कि अगले 10 साल तक हर दिन वह इस रिकॉर्ड को सुनते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button