Uncategorized

केसीआर पर वार, पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री का वादा, मुस्लिम आरक्षण खत्‍म करने का संकल्‍प… तेलंगाना में गरजे अमित शाह

तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव 2023(Telangana Assembly Elections 2023) के ल‍िए बीजेपी ने प्रचार तेज कर द‍िया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को तीन रोड शो और एक चुनावी रैली की। इस दौरान अमित शाह ने कहा क‍ि हमने बहुत सारे वादे किए हैं। उनमें से एक यह है कि मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाया जाएगा। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगे और SC, ST और OBC को आरक्षण देंगे। हम मडिगा समुदाय को वर्टिकल आरक्षण देने का भी वादा किया है। हमने राज्य की गरीब महिलाओं को एक साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा किया है। हम एक समिति बनाएंगे और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करेंगे।

अम‍ित शाह ने KCR पर तेज किया हमला

​अम‍ित शाह ने KCR पर तेज किया हमला

विधानसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर हमला तेज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो घोटालों की जांच की जाएगी और दोषी लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शाह ने आरमुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया है और उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि इस बारे में उनके खिलाफ कुछ नहीं होगा।

​केसीआर ने किए हजारों करोड़ रुपये के घोटाले

अमित शाह ने कहा क‍ि केसीआर ने हजारों करोड़ रुपये के घोटाले किए हैं। केसीआर को लगता है कि कुछ नहीं होगा। केसीआर, गहरी नींद में न सोएं। आपका समय खत्म हो गया है। जो भी घोटाले हुए हैं। बीजेपी सरकार उनकी जांच कराएगी और भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे भेजेगी।

​KCR सरकार ने भ्रष्टाचार में कोई कसर नहीं छोड़ी​

​KCR सरकार ने भ्रष्टाचार में कोई कसर नहीं छोड़ी​

शाह ने कहा कि केसीआर सरकार ने भ्रष्टाचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कुछ कथित घोटालों के रूप में ‘मियापुर भूमि घोटाला’, ‘कविता जी का शराब घोटाला’ (मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और विधान परिषद सदस्य कविता), ‘आउटर रिंग रोड घोटाले’ का जिक्र किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button