
झरिया थाना क्षेत्र के अशोक नगर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक रसूखदार कपड़ा व्यवसायी ने महिला सफाईकर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता मंजू देवी कोयरीबांध की रहने वाली हैं। वह रोज की तरह क्षेत्र में सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान दुकानदार ने उन्हें बुलाया। कुछ जगहों की सफाई करने को कहा गया। महिला जब वहां पहुंची तो आरोपी अचानक उग्र हो गया।
पीड़िता के अनुसार दुकानदार ने झाड़ू छीन ली। उसने साड़ी पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने झाड़ू से हमला किया। कान, हाथ और सिर पर वार किए गए। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग घटना देखकर सहम गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद मंजू देवी थाने पहुंचीं। उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोग भी थाने पहुंचे। सभी ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया। क्षेत्र में दुकानदार के खिलाफ रोष व्याप्त है।



