Uncategorized

हिंदू एकता यात्रा पर जाते हुए अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन का एक्सिडेंट! बताया कैसी है हालत

 14 मई को ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा के लिए जा रहे थे और कथित तौर पर उनके साथ दुर्घटना हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अब दोनों ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

रविवार, 14 मई को ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा को करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा में शामिल होना था। कथित तौर पर, टीम एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई, वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अदा ने अपने और निर्देशक के बारे में एक खास स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया है। शर्मा ने बताया है कि पूरी टीम ठीक है, और कोई बड़ी बात नहीं है।

रात 8 बजे Adah Sharma ने पूरे मामले पर सफाई दी और अपने फॉलोअर्स को उनकी चिंता न करने को कहा। अदा शर्मा ने लिखा, ‘मैं ठीक हूं दोस्तों। हमारे दुर्घटना के बारे में चल रही खबरों के कारण बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं। पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी गंभीर नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं है लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button